Best Amazing Food in Surat / सूरत का सबसे बढ़िया खान पान
गुजरात भारत का पश्चिम तटीय राज्य हे। और उसी राज्य में सूरत '' The City Of Sun ''और '' Diamond City '' के नाम से भी मशहूर हे। सूरत व्यापार, और खान पान में भी अपनी एक अलग ही भूमिका प्रदान करता हे। और अगर बात सूरत के स्वाद की आती हे तो यह कहावत हे की '' સુરત નું જમણ અને કાશી નું મરણ '' आपने सूरत का खाना नहीं खाया हो तो आपकी यात्रा अधूरी ही रह जाएँगी। चाहे सूरत के किसी भी कोने में चले जाये आपको टेस्टी और हेल्दी खाना खाने को मिल ही जायेगा। सूरत के सुरती लोग खाना खाने और खिलाने को अपना बड्डपन समझते हे। यहाँ ज्यादा तर शाकाहारी खाना खाया जाता हे।
शायद कभी आप हमारे सूरत आओ और अगर रुको तो यह पकवानो को बिना खाइए जाइएगा मत। यदि आप बिना खाये चले जायेंगे तो हम समझेंगे की हम आपकी खातिरदारी अच्छे नहीं कर पाए। इसी लिए यहाँ के खान पान का ज़ायका लेना ना भूले क्युकी यहाँ की हर चीज़ अपने आप में लाजवाब हे। इसी लिए India Coverage आपके लिए सूरत की प्रसिद्ध खाने की चीजों को उसके पतों (Address) के साथ बताना चाहता हे तो जुड़े रहिये हमारे साथ.
यहा जिन खाने के नाम और दुकान के ADDRESS दिए गए है वो मेरे मुताबिक वह खाना और दुकाने सूरत की बढ़िया जगह हे, क्युकी में भी एक खाने का शौकीन सुरती हु। इसलिए में आपको सबसे बढ़िया जगह पर जाने की राय दूंगा।
सूरत का खाना खजाना
- उंधियू
उधियु एक सुरती सब्जी व्यंजन है जो सूरत, नवसारी,और भरुच के पास ज्यादातर पकाई जाती हे। यह गुजरातियों की सबसे ज्यादा खाये जाने वाली डिश हे। इस व्यंजन का नाम गुजराती शब्द से आया है। पकवान पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तनों में भूमिगत रूप से पकाया जाता है, जिसे "मटलु" कहा जाता है।यह पकवान मौसमी पकवान हे। अपरिपक्व केला, छोटे बैंगन, मुथिया, आलू और बैंगनी रतालू, और कभी-कभी केला के साथ और कई सारी सब्जीओ को मिला कर बनाया जाता हे। यह गुजरातीओ की खाने की शान मानी जाती हे ![]() |
Undhiyu |
G DADA SHOP :- Sneh Sankul Wadi, Green Atria, G 17, Anand Mahal Rd, Opp, Adajan, Surat, Gujarat 395009
- लोचो
यह सुरती लोचो के रूप में लोकप्रिय है। उसे सूरत शहर में व्यापक रूप से खाया जाता हे। यह गुजरातियो का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला नास्ता हे। नास्ते का नाम उसके ढीले लचीलता और पकौड़े जैसी अनियमित आकृति के कारण रखा गया है। यह कुछ हद तक खमन से संबंधित है।
![]() |
Locho |
JANI LOCHO :- Shop No, Ground Floor Chandralok complex, 4, Navyug College Rd, Near Petrol Pump, Adajan, Surat, Gujarat 395009
उसे आप नास्ते में ले सकते हे। सुबह नास्ते में लोचा खाने के कारण आप पुरे दिन तंदुरस्ती महसूस करते हे उसके साथ साथ आपका मन प्रफुलीत रहता हे।
- आलूपूरी
यह खाना सूरत में रहने वाले सारे जवान लड़के लड़कियों का प्रिय नास्ता हे। यह नास्ता सस्ता और स्वादिष्ट हे। इसे ज्यादातर सुबह ही खाया जाता हे। वह आईटम सुरती आलूपूरी के नाम से भी जानी जा ती हे। क्युकी सबसे पहले यह सूरत में बनी थी। और सुरतीयो ने उसे अपने दिलो में जगह दे दी हे। उस में सेव,चीज़,चाट मसाला, जैसी कई चीज़ो को डाल कर बनाया जाता हे। और उसका टेस्ट चटपता और थोड़ा तीखा भी होता हे।
![]() |
AluPuri |
उसे आप नास्ते में ले सकते हे। यह चीज़ खाने के कारण हमारा ख़ून पतला होता हे की जिससे हार्ट अटेक आने की सम्भावनाये कई गुना कम हो जाती हे।
- रसावाला खमन
सूरत में खमन तो लोगो की पसंद पहले से ही हे, पर अब तो सुरतियो ने एक और नई खाने की चीज का निर्माण कर दिया हे। खमन में रसा डाल कर उसे भी रसवाला खमन का नाम दे दिया हे। उसमे सूरत के लोगो ने खमन के साथ साथ टमाटर,प्याज,और ऐसी कई और सारी वस्तुओं को मिलाकर एक ऐसी खाने की आइटम बनाई हे की जिसका स्वाद लेने के लिए आपको सूरत में ही आना पड़ेगा।
![]() |
Rasawala khaman |
उसे आप नास्ते में ले सकते हे। उसे खासी ज़ुकाम जैसी तकलीफे दूर हो सकती है । और इससे हमारे शरीर को गर्मी मिलती रहती हे।
- फाफड़ा - जलेबी
फाफड़ा दशहरा नामक त्योहार से प्रसिद्ध हुआ। और उसी दिन सबसे ज्यादा खाया जाता हे। पारंपरिक रूप से, फाफड़ा और जलेबी गुजराती व्यंजनों में सबसे अधिक मांग वाली मिठाई है। यह एक भारतीय मिठाई है, जो पूरे दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में लोकप्रिय है। और जलेबी को डीप-फ्राइंग मैदा आटा से गोलाकार आकृतियों में बनाया जाता है,जिन्हें फिर चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है। और जलेबी फाफड़ा एक साथ खाया जाये, तो तो फिर सोने पे सुहागा जैसा मजा आ जाता हे।
जलेबी-फाफड़ा खाने से स्वभाव में मिठास आती हे,और हमारे शरीर में शुगर का प्रमाण बना रहता हे
- भजिया
यह भी सुरतीयो की मनपसंद व्यंजन हे,इसे सुरत के लोग हर रविवार को खाना पसंद करते हे,और सबसे ज्यादा बारिश के मौसम में खाया जाता हे। इसे बनाने के लिए आलू की छील, बेसन, तेल जैसी कई सारी चीजों को मिला कर ये भजिया बनाया जाता हे। और उसमे भी मिर्च भजिया, टमाटर के भजिये,पनीर पकोड़ा और,कहीं सारी इसी चीजों को सुरत वासी बहुत खाना पसंद करते हे।
![]() |
Bhajiya |
उसे आप नास्ते में ले सकते हे। उसका मजा बारिश के मौसम में ज्यादा लिया जाता हे। उससे हमारे शरीर को जरुरी गर्मी मिल जाती हे।
- घारी
सुरती घारी भारत का एक मीठा गुजराती व्यंजन है। घी को अच्छी तरह से उबाल कर , दूध 'मावा', घी और चीनी से बनाया जाता है और गोल आकार में बनाया जाता है, जिसे सुरतियो के चंदी पड़वा त्योहार पर खाया जाता है। यह कई स्वादों में उपलब्ध होता है जैसे कि पिस्ता, बादाम-इलाची और मावा।
उसे आप खाने के बाद मुँह मीठा करने में ले सकते हे। घारी के कारण कई बीमारियों से छुटकारा मिलता हे। हमारे दिमाग और शरीर को तंदुरस्ती प्रदान होती हे और दिमाग तेज होता हे। और इसी लिए गुजराती लोग ज़रूरत से ज्यादा मीठे होते हे।
- खाजा
![]() |
Khaja |
हर त्यौहार और हर सीज़न के लिए सुरतियो के पास अलग अलग खाना होता हे। जैसे की बारिश में भजिया,तो शर्दी की सीज़न में पोक और उंधियू। ऐसे ही खाजा भी हे की जिसे सुरत लोग खाना कभी नहीं भूलते। खाजा हर सीज़न में खाया जाता हे और यह अक्सर दो फ्लेवर में ज्यादातर मिलता हे मरी और मेंगो।और उसका स्वाद तीखा, मीठा और चटपटा होता हे।
उसे ज्यादातर बारिश के मौसम में खाया जाता हे,की जिससे हमारे शरीर को गर्मी मिलती है।
- सैडविच
सेंडविच सुरतियो का व्यंजन तो नहीं हे, पर आप सूरत में आने ही वाले हे या फिर आ ही गए हे तो फिर सेंडविच एक बार चखिएगा जरूर क्युकी '' बिपिन सेंडविच पूरे गुजरात की सबसे बड़ी सेंडविच हे, तो उसका भी मजा उठा कर ही जाएये गा।
लोगो के पास कई सारी सैंडविच बनाने की रीते होती हे। पर यहाँ की सैंडविच सूरत की नहीं बल्कि गुजरात की सबसे बड़ी सैंडविच मानी जाती हे। उसका नाम बाहुबली सैंडविच हे। जिसेके खाने से 4 लोगो का पेट और उसके टेस्ट से दिल भी भर जाता हे। और भी कई सारी सैंडविच की रेसिपी हे। अगर आप को कभी भी सूरत आना पड़े तो यहाँ की सैंडविच जरूर चखिएगा।
उसे आप खाने में ले सकते हे। आपको इस सैंडविच से जरुरी केलेरी और पोषक तत्वों मिल जाएंगे, की जिसे आपको पुरे दिन की केलेरी मिल सकती हे। और सलाद की वजह से आपकी सेहथ भी बनी रहती हे।
इस आर्टिकल मे मेने आपके लिए सूरत के सभी खान पान को अच्छे से दिखाने का प्रयास किया हे। यदि आपका प्यार युही मिलता रहा तो हम आपको दूसरी सिटी और राज्य के खान पान के बारे में भी बताएँगे। इसीलिए आप हमें फॉलो करके हमारे उत्साह को बढाते रहिये की जिससे हम आपके लिए ऐसे कई सारे आर्टिकल लाते रहेंगे।
यह भी पढ़े :-
यह भी पढ़े :-
0 टिप्पणियाँ