' मिलकर बढ़ाते हे एक और कदम मुनाफे की और '
पिछले दो आर्टिकल से हम ऐसी योजनाओ के बारे में बात कर रहे थे की जिसमे अगर हमारी (योजना से जुड़े नामांकित व्यक्ति) मृत्यु आकस्मिक या कुदरती कारणों वश होती हे तो हमारे जाने के बाद हमारे परिवार को रुपियो से सहाय मिले ताकि वे कम से कम कुछ समय तक तो संभल पाए,यानि अब तक हम (योजना से जुड़ा नामांकित व्यक्ति) सभी योजनाओं के लाभ से वचित रहते थे।
हां, लेकिन अगर आपके पास ऐसी योजनाओ की जानकारी नहीं हे, या फिर आप अभी तक ऐसी सरकारी योजनाओ के लाभ से वंचित हे तो आप निचे दी गई योजनाओ पर क्लिक करके घर बैठे योजना के साथ जुड़ने से लेकर लाभ उठाने तक की पूरी प्रक्रिया देख सकते हे।
इस आर्टिकल के माध्यम से में आपको ऐसी योजना के बारे में बताऊंगा की जिसका लाभ आपके परिवार के साथ आप भी उठा सकेंगे, तो फिर बिना वक्त गवाएं सीधा जानते हे ऐसी ही एक सरकारी योजना के बारे में, जिसका नाम हे '' Atal Pesion Yojna ''.
Atal Pension Yojana क्या हे ?
यह सरकार की एक ऐसी योजना हे की जिसमे 18 साल की उम्र से हर महीने अगर आप 210 रुपये जमा करवाते रहेंगे तो 60 साल की उमर के बाद से हर महीने आपको 5000 रूपया पेंशन मिलेगा।
Atal Pension Yojana किसके लिए हे ?
ज्यादातर 60 साल की उम्र के बाद आदमी काम नहीं कर पाता हे की जिसके कारण सरकार पेंशन देती हे, जिससे की 60 साल के बाद भी सामान्य जरूरतों को पूरा किया जा सके।
यह योजना असंगठित क्षेत्रों मे काम करने वाले लोग जैसे की घरेलू काम काज करने वाले, दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-कुमचे लगाने वाले, छोटे कारखानों में काम करने वाले लोगो को ध्यान में रखकर सरकार ने यह योजना बनाई हे।
Atal Pension Yojana का लाभ कैसे मिलता हे ?
इस योजना में नामांकित व्यक्ति 1000 से लेकर 5000 की पेंशन प्राप्त कर सकता हे। इस योजना में अलग अलग उम्र के हिसाब से अलग अलग स्लेब के माध्यम से जुड़ा जा सकता हे। 42 रुपये इस योजना की सबसे छोटी जमा राशि हे। 60 साल की उम्र से हर महीने आपके स्लेब के अनुसार पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
पेंशन की रकम आप किस उम्र के दौरान योजना का हिस्सा बने हो उस पर आधारित रहेगी। इस योजना के साथ आप जितने जल्दी जुड़ेंगे उतना अधिक आपको फायदा मिलेगा।
इसे समझ ने के लिए आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हे। इस में आपको उम्र के हिसाब से कितने रुपये जमा करवाने हे और प्रीमियम का भुक्तान कितने साल तक करना होगा उसकी जानकारी निचे दिए गए टेबल में दर्शाई गई हे।
आप अपनी उम्र को ध्यान में रखकर आपका स्लेब चुन सकते हे।
Ag |
Yr |
1K |
2K |
3K |
4K |
5K |
18 |
42 |
42 |
84 |
126 |
168 |
210 |
19 |
41 |
46 |
92 |
138 |
183 |
228 |
20 |
40 |
50 |
100 |
150 |
198 |
248 |
21 |
39 |
54 |
108 |
162 |
215 |
269 |
22 |
38 |
59 |
117 |
177 |
234 |
292 |
23 |
37 |
64 |
127 |
192 |
254 |
318 |
24 |
36 |
70 |
139 |
208 |
277 |
346 |
25 |
35 |
76 |
151 |
226 |
301 |
376 |
26 |
34 |
82 |
164 |
246 |
327 |
409 |
27 |
33 |
90 |
178 |
268 |
356 |
446 |
28 |
32 |
97 |
194 |
292 |
388 |
485 |
29 |
31 |
106 |
212 |
318 |
423 |
529 |
30 |
30 |
116 |
231 |
347 |
462 |
577 |
31 |
29 |
126 |
252 |
379 |
504 |
630 |
32 |
28 |
138 |
276 |
414 |
551 |
689 |
33 |
27 |
151 |
302 |
453 |
602 |
752 |
34 |
26 |
165 |
330 |
495 |
659 |
824 |
35 |
25 |
181 |
362 |
543 |
722 |
902 |
36 |
24 |
198 |
396 |
594 |
792 |
990 |
37 |
23 |
218 |
436 |
654 |
870 |
1,087 |
38 |
22 |
240 |
480 |
720 |
957 |
1,196 |
39 |
21 |
264 |
528 |
792 |
1,054 |
1,318 |
40 |
20 |
291 |
582 |
873 |
1,164 |
1,454 |
ऊपर दर्शाये गए टेबल को हम एक उदाहरण से समझ ने का प्रयास करेंगे की, ढलती उम्र के साथ साथ हमें प्रीमियम के तोर पर कितने ज्यादा पैसे जमा करवाने होंगे और जितना जल्दी हम Atal Pension Yojana से जुड़ेंगे तो कैसे हमें अधिक से अधिक लाभ मिल पायेगा।
- कल्पेश 18 साल के हे और उसे Atal Pension Yojana के बारे में पता चला, और वह चाहते हे की 60 साल की उम्र में उन्हें हर महीने 5000 रुपये मिले तो उन्हें 42 साल की आयु तक 210 रुपये हर महीने जमा करवाने होंगे।
- अक्षय 40 साल के हे उसे Atal Pension Yojana के बारे में पता चलता हे तो उन्हें 5000 रुपये की पेंशन के लिए 20 साल तक 1,454 रुपये हर महीने जमा करवाने पड़ेंगे।
ऊपर दिए गए उदाहरण से आप समज सकते हे की जितनी देर से जुड़ेंगे उतनी ही ज्यादा रकम आपको देनी होंगी,और जितना जल्दी योजना से जुडने उतनी ही कम रकम आपको जमा करवानी पड़ेंगी।
Atal Pension Yojana में कौन जुड़ सकता हे और पात्रता मापदंड क्या हे ?
हर कोई जिसकी उम्र 18 से लेकर 40 साल तक की हे वे लोग इसमें जुड़ सकते हे। जो लोग इनकम टेक्स स्लेब से बहार हे, यानि की जिन लोगो की सैलरी पर कोई टेक्स नहीं जाता वैसे लोग Atal Pension Yojana से जुड़ सकते हे, लेकिन उनके पास अपना बैंक खाता होना आवश्यक हे।
इस योजना से आप 40 साल तक जुड़ सकते हे, और योजना लाभ आपको 60 साल के बाद से मिलना शुरू हो जायेगा। इस योजना में आपको कम से कम 20 साल तक पैसा जोड़ना होगा।
कवरेज अवधि
यह योजना सरकार ने 1 जून 2015 में शुरू की थी। यह योजना का कोई कवर समय नहीं हे, इसमें आप कभी भी अपना नामकीकरण करवा सकते हे।
इस योजना से जुड़ने के बाद आप कभी भी इसमें से निकल नहीं सकते हे लेकिन अगर आपने कुछ महीने या साल पैसे जमा करके छोड़ दिये तो 2 साल तक राह देखि जाएगी, उसके बाद आपका खाता बंध कर दिया जायेगा और आपने भरी हुई सारी जमा राशि डूब जाएगी।
लेकिन कुछ ही ऐसी समस्या को देखकर सरकार आपको इस योजना को बंध करवाने की मंजूरी देंगी और साथ ही साथ आपकी जमा की गई रकम लौटाएगी।
Atal Pension Yojana से जुड़ने के तरीके।
हम इस योजन में दो तरीको से जुड़ सकते हे। पहला तरीका यह हे की हमें बैंक जाकर फॉर्म भरकर जमा करवाना होंगा। अगर आपको बैंक में नहीं जाना हो तो आप अप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके Atal Pension Yojana का फॉर्म डाऊनलोड भी कर सकते हे।
अप्लीकेशन फॉर्म भरकर उसके साथ आपको आईदी प्रुफ़, एड्रेस प्रुफ़, ऐज प्रुफ़ जोड़ना होगा।
दूसरा तरीका यह हे की आपने जिस बैंक में अपना खाता खुलवाया हे उस बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लीकेशन के माध्यम से भी इस योजना से जुड़ सकते हे।
यहाँ पर आप जिस बैंक खाते में योजना शुरू करवाना चाहते हे, वह खाता आपके आधार कार्ड के साथ जुड़ा होना आवश्यक होगा।
प्रीमियम का भुक्तान कैसे करे ?
प्रीमियम का भुक्तान आपके बैंक खाते मेसे ऑटे डेबिट प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा। आपके खाते मेसे हर महीने प्रीमियम रकम काट ली जाएगी। प्रीमियम की रकम का भुक्तान करने का यही तरीका हे। इसके आलावा दूसरा कोई तरीका नहीं हे।
प्रीमियम की रकम समय पर ना जमा करने की क्या पेनल्टी होंगी ?
अगर किसी महीने आपके बैंक खाते में प्रीमियम की रकम जितने पैसे नहीं होते हे तब ऑटो डेबिट की प्रक्रिया नहीं हो पाती, जिसके कारण आपको पेनल्टी चार्ज की जाएगी।
- अगर आपका प्रीमियम 100 रुपये तक का हे तो आपको 1 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पेनल्टी जमा करवानी होंगी।
- अगर आपका प्रीमियम 101 से 500 रुपियो के बिच में हे तो फिर आपको 2 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पेनेल्टी जमा करवानी होंगी।
- अगर आपका प्रीमियम 501 से 1000 रुपियो का हे तो फिर आपको 5 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पेनेल्टी जमा करवानी होंगी।
- अगर आपका प्रीमियम 1001 रुपये से ज्यादा का हे तो आपको 10 रुपये प्रति महीने के हिसाब से पेनल्टी जमा करवानी होंगी।
अगर आप 6 महीने तक प्रीमियम की रकम नहीं जमा करवाते हे तब आपका अकाउंट फ्रीज़ कर दिया जायेगा।
अगर आप 12 महीने तक प्रीमियम की रकम नहीं जमा करवाते हे तब आपका अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया जायेगा।
अगर फिर भी आप प्रीमियम और ब्याज की रकम 24 महीनो में नहीं जमा करवाते हे तब तो आपका अकाउंट बंध ही कर दिया जायेगा, और आपने जो भी रकम आगे जमा की होंगी वह आपको नहीं मिल पायेगी।यानि आपने जमा की हुई सारी प्रीमियम की रकम डूब जाएगी।
दावा कैसे करे ?
जब आपकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो जाती हे तब आपने जिस बैंक खाते में Atal Pension Yojana चालू करवाई थी उस बैंक में जाकर आपको एक फॉर्म भरकर बैंक में जमा करवाना होंगा।
तब से लेकर अगले महीने तक आप जितनी पेंशन की रकम के लिए योजना से जुड़े थे इतनी रकम आपके खाते में हर महीने जमा हो जाएगी।
भगवान ना करे, लेकिन अगर 60 साल से पहले आपकी (नामांकित व्यक्ति की) मृत्यु हो जाती हे तब आप की पत्नी को उसका फायदा मिलने पात्र होगा। आप योजना के किस स्लेब के साथ जुड़े हे उसको ध्यान में रखकर आपकी पत्नी को पेंशन की रकम मिलने पात्र रहेगी।
लेकिन अगर पत्नी की भी मृत्यु हो जाती हे तब Atal Pension Yojana से जुड़े आखरी नॉमिनी को चुने गई स्लेब के हिसाब से पुरे पैसे सुठ समेत मिल जायेंगे।
आखरी नॉमिनी को किस स्किम के हिसाब से कितने रुपये मिल सकते हे वह हमने आपके लिए निचे टेबल में दर्शाया हे।
Pen.
1K |
Pen. 2K |
Pen. 3K |
Pen. 4K |
Pen. 5K |
1.7 Lakh |
3.4 Lakh |
5.1 Lakh |
6.8 Lakh |
8.5 Lakh |
पहले और दूसरे नॉमिनी की अगर मृत्यु होती हे तभी योजना से जुड़े तीसरे और आखरी नॉमिनी को Atal Pension Yojana के चुने गए स्लेब को देखकर पेंशन की पूरी रकम सुठ समेत दे दी जाएगी।
वह रकम कितनी हो सकती हे वह हमने ऊपर टेबल में दर्शाया हे।
मेरी राय
अब तक भारतवर्ष के 2 करोड़ 80 लाख लोग Atal Pension Yojana का लाभ उठा रहे हे। अगर आप भी अपने बुढ़ापे की इनकम को सुनश्चित करना चाहते हे तो आप अपने नज़दीकी बैंक में जाकर योजना का नवीनीकरण करवा लीजिये क्योकि जितनी जल्दी Atal Pension Yojana के साथ जुड़ेंगे उतना ही ज्यादा फायदा आपको आपकी ढलती उम्र में मिल पायेगा।