वर्नियर कैलिपर। प्रकार। पार्ट्स। उपयोग। लीस्ट काउंट

What is Vernier Caliper in Hindi । वर्नियर कैलिपर क्या है।


वर्नियर कैलिपर एक Precise measuring instrument ( सूक्ष्म मापी यंत्र) है। जिसका प्रयोग किसी भी छोटी वस्तु या Job की चौड़ाई, ऊंचाई और लंबाई को मापने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका प्रयोग Job के अंदर और बहार दोनों के व्यास (Diameter) को मापने के लिए भी किया जाता है।

वर्नियर कैलिपर का आविष्कार फ्रांस के एक वैज्ञानिक पियरे वर्नियर ( Pierre Vernier) ने सन 1631 में किया था। और इसी वजह से इस यंत्र का नाम उनके नाम पर रखा गया था।


Vernier Caliper in hindi
Vernier Caliper


Types of vernier Caliper in Hindi। वर्नियर कैलिपर के प्रकार हिंदी में।

इंजीनियरिंग क्षेत्र के अलावा और भी बहुत से क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार के वर्नियर कैलिपर का प्रयोग किया जाता है।


वर्नियर कैलिपर कुल 4 प्रकार के होते हैं।

1) Dial vernier caliper

2) Digital vernier caliper

3) Vernier Height Gauge 

4) Vernier Depth Gauge


1) Dial vernier caliper

इस प्रकार के वर्नियर कैलिपर मे वर्नियर मैकेनिज्म की बजाएं Dial का प्रयोग किया जाता है। और जिसमें 1mm या inch के अंतिम अंश को पढ़ने के लिए इस प्रकार के वर्नियर का प्रयोग किया जाता है। और Dial हर एक mm और inch के अनुसार Rotate करता है।


2) Digital vernier caliper

इस प्रकार के वर्नियर का प्रयोग Accurate measurements के लिए किया जाता है। डिजिटल वर्नियर कैलीपर मैं  नाही वर्नियर मैकेनिज्म और नाही dial का प्रयोग होता है, बल्कि इस प्रकार के वर्नियर में Digital display लगी होती है और उसी में Job के माप की संख्या दिखाता है।


3) Vernier Height Gauge 

वर्नियर हाइट गेज डायल और डिजिटल डिस्प्ले वाले भी होते है। जिसकी मदद से job या वस्तु की हाइट या ऊंचाई को मापा जाता है। वर्नियर हाइट गेज से वस्तु को मापने के लिए इसे एक प्रकार के Surface table पर रखा जाता है। वर्नियर हाइट गेज की मदद से हम जॉब पर या वस्तु पर मार्किंग भी आसानी से हम कर सकते हैं


वर्नियर हाइट गेज कुल चार प्रकार के होते हैं।

  • Vernier Height Gauge
  • Dial height Gauge
  • Digital counter height Gauge
  • Electronic height Gauge 


4) Vernier Depth Gauge

इस प्रकार के गेज का प्रयोग वहां किया जाता है जहां job के स्लॉट (Slot), बोरिंग ( Boring) या होल (Hole) की गहराई को मापना होता है।


वर्नियर कैलिपर का उपयोग ( Use of Vernier caliper)

  • वर्नियर कैलिपर का उपयोग इंजीनियरिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा किया जाता है।
  • मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी भिन्न भिन्न प्रकार के वर्नियर कैलिपर का प्रयोग किया जाता है।
  • वर्नियर कैलिपर का प्रयोग किसी भी शाफ़्ट के outer Diameter और उसकी depth को मापने के लिए किया जाता है
  • बेयरिंग के inner Diameter को check करने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
  • एक जॉब या वस्तु की ऊंचाई, लंबाई और चौड़ाई को मापने के लिए वर्नियर कैलिपर का उपयोग होता है।


पार्ट्स ऑफ वर्नियर कैलिपर इन हिंदी


1. Vernier Scale (वर्नियर स्केल)

वर्नियर स्केल को Vernier Caliper का मुख्य हिस्सा माना जाता है। इस Scale की मदद से छोटे से छोटा माप आसानी से लिया सकता है। 

इस स्केल में Depth मापने के लिए एक Depth rod लगी होती है। इसके अपर एक Locking Screw भी लगा होता है। और इसके नीचे की तरफ एक Fine Adjusting screw भी लगा होता है।

2.Main Scale (मेन स्केल)

मेन scale को बीम भी कहा जाता है। इस भाग से बाहर का माप लेने के लिए Fixed Jaw लगा होता है। और अंदर की तरफ के माप लेने के लिए Fixed निब लगी होती है। और इसके पीछे की तरफ में एक groove बना होता है। इस groove में गहराई मापने के लिए एक Depth rod बनी होती है।

3.Fixed jaw (फिक्स जबड़ा)

इस jaw का इस्तेमाल Job के Outside Diameter को माप ने के लिए किया जाता है।


4.Fixed Nib (फिक्स निब)

इस नीब का प्रयोग किसी भी job में बने Slot के चौड़ाई या Slot के अंदर के diameter को मापने के लिए किया जाता है।

5. Locking Screw (लॉकिंग स्क्रू)

इस parts की मदद से Vernier Scale को Lock कर सकते है। जब किसी job का माप लेते है और job को निकालते है तब कभी कभी vernier हिल जाता है और सही माप नही मिलता। और इसी वजह से Accurate measurements के लिए Locking Screw को लॉक करना जरूरी हो जाता है। और इस screw में नर्लिंग बनी होती है। 

6.Fine Adjustment Screw (फाइन एडजस्टमेन्ट स्क्रू)

इस Screw को Thumb Screw भी कहा जाता हैं। क्योंकि इसको operate करने के लिए हाथ के अंगूठे का प्रयोग किया जाता है। इस स्क्रू से बारीक माप को एडजस्ट कर सकते हैं। जिससे Accurate Measurement मिलता है। इस पार्ट की मदद से वर्नियर स्केल को आसानी से आगे-पीछे सरकाया जा सकता है। 

7. Depth Rod (डेप्थ रॉड)

इस Rod का इस्तेमाल job में बने Slot की Depth को मापने के लिए किया जाता है। ये Rod वर्नियर स्केल से जुड़ा हुआ होता है। इसकी मदद से गहराई को मीट्रिक पद्धति और ब्रिटिश पद्धति दोनों में मापा जा सकता है।



ITI Course और Engineering मैं Vernier Caliper के बारे में पूछे जाने वाले सवाल


1] Vernier Caliper मैं Locking Screw का प्रयोग कब किया जाता है।

  • बर्नियर हेड और कैरिज को लॉक करने के लिए

2] Vernier Caliper Main Scale के एक एक भाग का मान क्या होता है

  • 1mm

3] बर्नियर कैलीपर के किस भाग के साथ Depth Bim जुड़ा हुआ होता है

  • बर्नियर हेड और करेज के साथ

4] वर्नियर कैलीपर के डेप्ट बीम या ब्लेड का प्रयोग कब किया जाता है

  • Steps की गहराई को मापने के लिए और Slot या  Key way की गहराई को मापने के लिए।

5] बर्नियर कैलीपर के द्वारा सटीक माप लेने के लिए किसका प्रयोग किया जाता हे।

  • Adjusting Screw or Thumb Nut

6] किसी वर्नियर कैलीपर द्वारा ली जाने वाली न्यूनतम माप को क्या कहा जाता है।

  • Least Count

7] वर्नियर कैलीपर के लॉकिंग स्क्रू पर कौन सी Leath Process की हुई होती है।

  • Knurling और Threading

8] वर्नियर कैलिपर का लीस्ट काउंट किसके बराबर होता है

  • 1main Scale Devision का माप - 1 vernier Scale Devision का माप

9] वर्नियर कैलीपर का लिस्ट काउंट क्या होता है।

  • 0.02mm या (20 माइक्रोन)

10] वर्नियर कैलीपर किस धातु की बनी होती है।

  • Invar Steel

11] बर्नियर कैलीपर के लॉकिंग स्क्रू पर कौन सी Thread कटी होती है।

  • B. A Thread

12] बर्नियर कैलीपर किस सिद्धांत पर कार्य करता है।

  • Main Scale और Vernier Scale के अंतर के आधार पर

13] डायल वर्नियर कैलीपर किस सिद्धांत पर कार्य करता है।

  • Rack and Pinion

14] डायल वर्नियर कैलीपर का लिस्ट काउंट कितना होता है

  • 0.01mm, 0.02mm & 0.05mm अंतर

15] जिस डायल कैलीपर की Least Count 0.01mm हो उसके Rack & Pinion पर दातों की Pitch कितनी होती है।

  • 0.5mm

16] जिस डायल कैलीपर की Least Count 0.01mm हो उसके Pinion पर दातों (Teeth) की संख्या कितनी होती है।

  • 5 Teeth

17] जिस डायल कैलीपर की Least Count 0.02mm हो उसके Pinion पर दातों (Teeth) की संख्या कितनी होती है।

  • 10 Teeth

18] डायल कैलीपर के बर्नियर हेड को किसके द्वारा बीम पर Slide किया जाता है।

  • Thumb Roller

19] जिस वर्नियर कैलीपर के Main Scale के 49mm दूरी को वर्नियर स्केल पर 50 बराबर भागों में बांटा गया हो तो उसकी लिस्ट काउंट क्या होती है।

  • 0.02mm और 20 माइक्रोन

20] जिस वर्नियर कैलीपर के Main Scale के 19mm दूरी को वर्नियर स्केल पर 20 बराबर भागों में बांटा गया हो तो उसकी लिस्ट काउंट क्या होती है।

  • 0.05mm और 50 माइक्रोन


यह भी पढ़े :- 

Kalpesh Solanki

नमस्कार दोस्तों, इस ब्लॉग को बनाने का मेरा मुख्य हेतु भारत के यानी मेरे देश के लोगो को हिंदी भाषा में जानकारी देना है। में ब्लॉग इसलिए लिखता हूं ताकि में लोगो को सही ओर सटीक जानकारी इंग्लिश की बजाय हिंदी में दे सकु। में किसी भी निश्चित टॉपिक पे अपना ब्लॉग नहीं बनाता। मुझे जो भी अच्छा लगता है में उसी पे ब्लॉग बनाना पसंद करता हूं। ओर कहीं बार में ऐसे भी ब्लॉग लिखना पसंद करता हूं जिसमें मुझे भी थोड़ा बोहोत सीखने को मिले। तो दोस्तो में ये उम्मीद करता हूं कि आपको भी हमारा ब्लॉग पसंद आता होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने